फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्कूल प्रांगण में ट्रॉलियां खड़ी करते हैं दबंग’

विज्ञापन
दबंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरिगवां के मजरा पकरिया स्थित प्राथमिक स्कूल प्रांगण में कुछ दबंग जबरन अपनी ट्रॉलियां खड़ी कर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा पैदा हो गई है। इससे परेशान प्रधानाध्यापिका पूनम राठौर ने संबधित मामले की शिकायत बांकेगंज बीईओ से की है।
विज्ञापन

पकरिया स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बीईओ को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि स्कूल में बाउंड्रीवॉल न होने से गांव के कुछ दबंग अपनी ट्रॉलियां स्कूल परिसर में खड़ी कर रहे हैं। स्कूल परिसर में ट्रॉलियां खड़ी करने से मना करने पर दबंग शिक्षिकाओं के साथ झगड़ा करने के साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। दबंगों की धमकी से शिक्षिकाएं स्कूल जाने में घबरा रही हैं। उधर इस बावत बीईओ राम तिलक वर्मा ने बताया कि शिक्षिकाओं का शिकायती पत्र मिला है। संबधित दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना मैलानी पुलिस को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें