फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 डोज, टीकाकरण के लिए पहुंच गए 800 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर टीकाकरण टीम जान बचाकर भागी
विज्ञापन

पुलिस भी भीड़ नियंत्रित करने में रही नाकाम
फरधान। सीएचसी के गांव लकेसर एवं बेल गांव में कोरोना वैक्सीनेशन की डोज से ज्यादा लोगों के पहुंच जाने से टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एएनएम वैक्सीन कार्य छोड़कर भागने को मजबूर हो र्गइं। वहीं मौजूद पुलिस भी भीड़ नियंत्रित करने में नाकाम रही।
लकेसर गांव में एएनएम मंजू शुक्ला, अंकिता और प्रीति टीकाकरण कर रही थीं। इसके लिए केंद्र को 400 डोज मिली थीं। टीकाकरण के लिए 800 से ज्यादा लोग इकठ्ठा हो गए। इस दौरान लकेसर के ग्रामीणों में वैक्सीन पहले लगवाने को लेकर हाथापाई होने की नौबत बन गई। इस पर एएनएम मौके से भाग निकली। तब तक केवल 150 लोगों का टीकाकरण हो सका था। उधर, बेल गांव में सीएचओ रूबी राणा, हेमलता वर्मा वैक्सीनेशन कर रही थी। भीड़ ज्यादा होने से वहां भी वाद विवाद हो गया। इस पर टीम 120 लोगों का टीकाकरण की कर चली गई। बताते हैं कि डोज कम और भीड़ ज्यादा होना विवाद का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

लकेसर और बेल गांव में टीकाकरण के लिए ज्यादा भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। इससे दोनों जगहों पर विवाद हो गया। इसलिए टीमें टीकाकरण बीच में ही छोड़कर चली आईं। - डॉ. अमित बाजपेयी, सीएचसी अधीक्षक फरधान
ममरी और परेली में लगे टीकाकरण शिविर में कम पड़ गई वैक्सीन
ममरी। ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममरी और परेली में लगे टीकाकरण शिविर में कम वैक्सीन होने पर टीका लगवाने वाले लोगों में मारामारी रही।
ममरी के कैंप में 18 वर्ष से ऊपर के 100 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि करीब 100 लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए। इसी तरह परेली के कैंप में 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां भी करीब 120 लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए और निराश होकर घरों को लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उन्हें मात्र 100 खुराक वैक्सीन दी गई थी, जिसके कारण लोग पहली डोज लगवाने से वंचित रह गए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। संवाद
मोतीपुर में शिविर लगाकर किया टीकाकरण
ओयल-खीरी। ब्लॉक लखीमपुर की सीएचसी फरधान के अधीक्षक अमित कुमार बाजपेई के नेतृत्व में ग्राम मोतीपुर में शिविर लगाकर सोमवार को 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लागों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
ब्लॉक बेहजम की पीएचसी ओयल प्रभारी डॉ. रवि कुमार अवस्थी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे से दोपहर दो बजे तक 120 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. जेडए खान व फार्मासिस्ट जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पसगवां में एक नया कोरोना संक्रमित मिला
लखीमपुर खीरी। सोमवार को आई रिपोर्ट में पसगवां ब्लॉक में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि लैब से कुल 512 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जो सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा एक पॉजिटिव रिपोर्ट अन्य लैब से प्राप्त हुई है, जो ब्लॉक पसगवां का निवासी है। वर्तमान में कुल नौ सक्रिय मरीज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें