फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर के 10 चौराहों पर लगाए जाएंगे 36 सीसी कैमरे

Wed, 25 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सेफ सिटी अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आधुनिक 36 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


योजना के तहत इसमें करीब 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए शहर के सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, श्रीराम चौराहा, सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक व एलआरपी सहित शहर के दस प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है।
सीसी कैमरों की स्थापना से शहर में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निपटने में भी यह व्यवस्था कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

-
कैमरे लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। ये कैमरे अत्याधुनिक होंगे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। साथ ही सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
-
शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह पहल बेहद जरूरी है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। पहले चरण में दस स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद अन्य क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें