फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह पालियों में 35,086 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Tue, 30 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी तीन दिनों तक होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर छह पालियों में होंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहले और दूसरे दिन की चार पालियों में प्रति पाली 6,191, यानी कुल 24,764 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीसरे दिन चार जुलाई को प्रति पाली 5,161, यानी कुल 10,322 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 35,086 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, गुरुनानक इंटर कॉलेज सीतापुर रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक सलेमपुर कोन, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर, पीके इंटर कॉलेज ईदगाह, राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर, युवराजदत्त महाविद्यालय लखीमपुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज नईबस्ती, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और आदर्श जनता इंटर कॉलेज सैदापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी, यातायात, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी पवन गौतम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा में गड़बड़ी या व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें