सात केंद्रों पर हुई परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी
पालीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए रविवार को जिले में प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसमें सात परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3660 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी जबकि लगभग 340 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
जिले में पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए इस्लामियां इंटर कालेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कालेज, गांधी विद्यालय इंटर कालेज, सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कालेज और दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें पंजीकृत 4000 विद्यार्थियों में लगभग 3660 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि लगभग 340 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.00 बजे से ग्यारह बजे तथा शाम को 2.30 बजे से 5.30 बजे तक कराई गई। इसमें सुबह की पाली में ग्रुप ए के परीक्षार्थी तथा शाम की पाली में अन्य ग्रुपों के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के पर्यवेक्षक के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी डा. एके तिवारी ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दस्ते के रूप में केपी सिंह, एसपी सिंह और नरेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था देखी।