लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से पुलिस बल ने मार्च किया। शहर के साथ ही इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गांवों में पुलिस ने मार्च करते हुए अराजक तत्वों पर निगाह रखी। साथ ही ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। बॉर्डर पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई।
पलियाकलां। सीओ प्रदीप कुमार यादव के निर्देश पर पलिया इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने दलबल के साथ मार्च किया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही सिनेमा चौराहे पर लगने वाली जाम की समस्या को भी देखा। यहां तैनात पुलिसकर्मियों से किसी भी हाल में चौराहे पर जाम न लगने के निर्देश भी दिए हैं। शहर की स्टेशन रोड, मेला रोड, माल गोदाम रोड, बाईपास रोड, भीरा रोड आदि पर पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील की। उधर चंदन चौकी इंस्पेक्टर विद्यासागर तथा गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने बॉर्डर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। नेपाल से आने व जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई साथ ही दोपहिया व चारपहिया वाहनों का भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।