फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की खामियां जल्द करें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक की ओर से गठित एसआईजी (सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप) टीम बुधवार को स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं सहित कार्यदायी संस्था की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अफसरों ने खामियां दुूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण होने के बावजूद अभी तक सीतापुर-लखीमपुर के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है, जबकि रेल संरक्षा आयुक्त टीम की ओर से ट्रायल का सफल होना बताया गया था। इससे लोगों को मार्च के अंत तक ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ट्रेन संचालन का न शुरू हो पाने के पीछे प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का अभाव होना बताया जा रहा है। सीआरएस निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने 15 दिन में अधूरा काम पूरा करने का दावा किया था, जिसका निरीक्षण करने के लिए ही बुधवार को एसीएम तृतीय सतीश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम स्टेशन पहुंची। टीम में शामिल सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत मैैलानी आरपी मल ने विद्युत संबंधी, रेलवे सुरक्षा बल के लोगों ने सुरक्षा संबंधी, स्टेशन अधीक्षक एवं स्वयं एसीएम तृतीय ने शौचालय, प्रतीक्षालय, टिनशेड, पेयजल सहित अन्य हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। करीब पांच घंटे के निरीक्षण के बाद टीम लखनऊ वापस लौट गई।

पहले खामियां दूर हों, फिर चलेंगी ट्रेन
सीतापुर लखीमपुर के बीच ट्रेन संचालन शुरू होने के मामले पर डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक का कहना है कि सीआरएस ट्रायल सफल रहा, लेकिन कुछ खामियां थीं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए आरवीएनएल को कहा गया था, जिसके निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई है। खामियां दूर होने के बाद ही ट्रेन संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर। देवकली फरधान रेलवे प्रखंड पर फरधान से करीब चार किलोमीटर पहले रेलवे लाइन के एक तरफ हलुआपुर तो दूसरी तरफ खानपुर गांव स्थित हैं। दोनों गांव के लोगों के खेत लाइन के आरपार हैं। बताते हैं कि इस क्रॉसिंग से दिन भर में सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, लेकिन रेलवे ने कार्यदायी संस्था की संस्तुति पर इस क्रॉसिंग को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। जब से ग्रामीणों को क्रॉसिंग बंद होने की सूचना मिली है उनमें काफी गुस्सा है। बुधवार को ट्रैक दुरुस्त करने के लिए पैचिंग मशीन के जाने की सूचना मिलते ही गांव की महिलाएं और पुरुष ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। मशीन पर मौजूद कर्मियों की सूचना पर पहुंची फरधान थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाना चाहा, लेकिन उनकी एक न चली। जिस पर कर्मचारियों को मशीन लेकर वापस लौटना पड़ा।

डीएम भी रेलवे को लिख चुके हैं पत्र
ग्रामीण जगदीश यादव, धरम यादव, अन्नू यादव, देशराज, दिनेश वर्मा, सुरेश राज, प्रधान खानपुर हरिश्चंद्र आदि का कहना है कि दोनों गांव के लोगों के खेत लाइन के आरपार हैं और क्रॉसिंग से काफी लोगों का आना-जाना भी होता है। पता नहीं कैसे कार्यदायी संस्था के लोगों ने इसे बंद करने की संस्तुति कर दी। इसके लिए डीएम को पत्र दिया गया, जिस पर वह भी इस क्रॉसिंग को बंद न करने के लिए रेलवे को लिख चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें