फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान सम्मान निधि योजना ईमानदारी से लागू कराएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदारों को किसान सम्मान निधि योजना पूरी पारदर्शिता से लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से पोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन जिला खीरी में क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दो हेक्टेयर अथवा इससे कम के किसान परिवारों को प्रति वर्ष छह हजार रुपया डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस योजना को एक दिसंबर 2018 से लागू किया जा चुका है और एक दिसंबर 2018 से 31 मार्च 2019 की समयावधि के लिए देय दो हजार रुपया की पहली किश्त को लघु सीमांत कृषक परिवारों के बैक खातों में स्थानांतरित किया जाना है। इस कार्य को विधिपूर्ण किए जाने के उद्देश्य से लघु एवं सीमांत कृषकों का पारदर्शी किसान योजना की सूचियों का भूलेख खतौनी से मिलान कर संबंधित किसानों के बैंक खाता संख्या एवं आधार कार्ड के सत्यापन का कार्य संबंधित राजस्व ग्रामों के लेखपालों और सहयोग में तैनात कर्मचारी युद्धस्तर पर कर रहे हैं।
उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत किसानों की सूची का भूलेख खतौनी से मिलान के समय किसी भी कर्मचारी और लेखपाल किसानों से अवैध धन उगाही के प्रकरणों से संज्ञानित होने पर संबंधित कर्मचारी/ लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और स्वयं निरंतर क्षेत्रों का भ्रमण करते रहें जिससे किसानों से अवैध धन उगाही की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें