फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूरनपुर गांव आबादी के पास पहुंचा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से पांच किलोमीटर दूर स्थित पूरनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात जंगल से निकला बाघ आबादी के पास तक पहुंच गया। ग्रामीण गुरुप्रताप सिंह, मुन्ना लाल, सुकई, गया प्रसाद, रामऔतार रामपाल आदि ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे पशुओं के रंभाने और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। किसी खतरे का आभास होने पर ग्रामीण अपने-अपने घरों से टार्च और लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए। गांव के पश्चिम में स्थित खेत में एक बाघ चहलकदमी करते दिखाई दिया। शोरगुल करने पर बाघ गन्ने के खेत में चला गया। गांव के पास बाघ की मौजूदगी के चलते लोगों ने अपने घरों के सामने आग जलाकर रात बिताई। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार दोपहर पूरनपुर गांव पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा ने पगचिह्न देखकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे पूरनपुर गांव आबादी के पास बाघ पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम बाघ की निगरानी में लगाई गई है। लोग बाघ को अपना दुश्मन नहीं बल्कि मित्र समझें। बाघ अकारण हमलावर नहीं होते। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

- केपी सिंह, रेंजर, मैलानी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें