फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह झमाझम बारिश दिन में निकली खिलकर धूप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुबह झमाझम बारिश दिन में निकली खिलकर धूप

लखीमपुर खीरी। सोमवार को सुबह तड़के जिले में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। इसके बाद भी करीब 10.30 बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहे। बादल छटने के बाद खिलकर धूप निकली। धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन चल रही ठंडी हवाओं से वातावरण में गलन बनी रही। दिन भर मौसम खुला रहने से मौसम काफी हद तक खुशनुमा हो गया।
रविवार को दिन में रुक-रुककर कई बार बारिश होने के बाद रात में भी घने बादल छाए रहे। सोमवार अलसुबह करीब पांच बजे जिले भर में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। बिजुआ, गुलरिया, पड़रिया तुला, मालपुर, जहानुपर, दाउदपुर में सुबह पांच बजे से तेज बारिश होने की सूचना मिली है। जबकि जिले के अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बारिश थमने के बाद करीब 10.30 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद बादल छंटे तो खिलकर धूप निकल आई।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा जिससे गलन बढ़ गई। बावजूद इसके धूप निकलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने जमकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। लोग धूप का सेवन करने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई सरकारी अधिकारी दफ्तर के अंदर बैठने के बजाय धूप में काम निपटाते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान मौसम के लिहाज से सामान्य है। ठंड बढ़ने के बाद भी तापमान में खास गिरावट नहीं आ रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से गलन बढ़ेगी और शीतलहर का हल्का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें