फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी, गोली और दमन के सहारे है योगी सरकार

Sat, 03 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए बवाल में गिरफ्तार छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला रिहा होने के बाद शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आकाश लाला ने कहा कि योगी सरकार लाठी, गोली और दमन को अपना हथियार बना चुकी है।
विज्ञापन

चार महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष आकाश लाला का लखीमपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ओयल और जल भवन से लेकर लोहिया भवन तक स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की। लोहिया भवन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आकाश लाला ने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पुलिस की लाठी, गोली, झूठे मुकदमों के दम पर खत्म कर कैंपसों की शिक्षा को अंबानी-अदानी के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। नौजवानों को रोजगार की जगह लाठी, छात्रों को सस्ती शिक्षा की जगह फर्जी मुकदमा योगी सरकार के दमन के हथियार बन चुके हैं। इतिहास गवाह रहा है कि दमन और तानाशाही के दम पर चली सरकार कूड़ेदान में चली गई हैं। लोकतांत्रिक आंदोलनों की हमेशा जीत हुई है। यह समाजवादी आंदोलन है। इसे योगी मोदी सरकार तथा लाठी, गोली और जेल से डराने की कोशिश न करें। योगी मोदी सरकार को हटाने का संकल्प इस चार महीने की जेल यात्रा में और अधिक मजबूत हुआ है। लखीमपुर से लेकर लखनऊ तक समाजवादी आंदोलनों की गर्मी योगी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। सपा राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही लादना चाहती है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, पूर्व विधायक सुनील लाला, उत्कर्ष वर्मा, क्रांति कुमार सिंह, तृप्ति अवस्थी, सुरेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें