फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से राजगीर मिस्त्री समेत तीन की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करंट से राजमिस्त्री समेत तीन झुलसे
राजगीर मिस्त्री की हालत गंभीर, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर में देवकली रोड पर दूसरी मंजिल की दीवार पर प्लास्टर करते समय एल्यूमीनियम की फंटी पास से निकली एचटी लाइन से छू गई। इससे पूरे घर में करंट दौड़ गया। करंट लगने से राजमिस्त्री समेत तीन मजदूरों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां राजमिस्त्री की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में अन्य बिजली उपकरण, वायरिंग आदि फुंक गई।
विज्ञापन

देवकली रोड मोहल्ला प्रमिलानगर निवासी नवीन कुमार वर्मा के मकान पर दो मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। मकान स्वामी ने बताया कि मकान से करीब पांच फुट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। रविवार को शहर से सटे गांव छाउछ निवासी राजमिस्त्री छविनाथ प्रजापति समेत पांच मजदूर दीवार में प्लास्टर कर रहे थे। इसी बीच एल्यूमीनियम की फंटी हाईटेंशन लाइन से छू गई। जिससे मकान में करंट उतर आया। करंट के झटके वहां मौजूद सभी मजदूरों को लगे, लेकिन करंट लगने से राजमिस्त्री 50 वर्षीय छविनाथ प्रजापति, सदर कोतवाली के महेवागंज निवासी 24 वर्षीय मजदूर रामकिशोर पुत्र हेतराम और गांव कलुवापुर निवासी 22 वर्षीय श्रीशचंद पुत्र परशुराम की हालत अधिक बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को छुट्टी दे दी, लेकिन राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें