फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलतुआ में नहीं ट्रेस हो पाई बाघिन की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चलतुआ में नहीं ट्रेस हो पाई बाघिन की लोकेशन
वन कर्मियों का अनुमान, जंगल में वापस गई बाघिन
फोटो-18एलकेएच501,502

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी रेंज के चलतुआ गांव में आबादी के पास पहुंची बाघिन की लोकेशन तीसरे दिन बृहस्पतिवार भी ट्रेस नहीं हो पाई है। बाघिन की तलाश में कर्नाटक से दुधवा लाई गई मादा हथिनी टेरेसा और डायना को लगाया गया है। इन हाथियों ने महावतों और वनकर्मियों की टीम के साथ जंगल और खेतों में कांबिंग की, लेकिन बाघिन की लोकेशन गांव के आसपास नहीं मिली।
दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी रेंज का चलतुआ गांव जंगल के बीच बसा है। सोमवार शाम आबादी के बिल्कुल नजदीक बाबा फार्म गुरूद्धारा के पास एक बाघिन को चहलकदमी करते ग्रामीणों ने देखा। हालांकि बाघिन ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाघिन कुछ लंगड़ा कर चल रही थी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों ने वहां रात में ही पहुंचकर बाघिन के पगचिन्ह मिलने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन

चलतुआ गांव के पास बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि होने पर दुधवा टाइगर रिजर्व के उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से लाए गए दस हाथियों में से दो मादा हाथी टेरेसा और डायना की ड्यूटी लगाई थी। ट्रेनिंग के बाद यह इनका पहला टॉस्क था। दोनों हाथी महावतों और वनकर्मियों की टीम के साथ बुधवार पूरे दिन जंगल और खेतों की खाक छानते रहे,लेकिन न तो बाघिन की झलक मिली न ही पगचिन्ह। इससे वनकर्मियों ने अनुमान लगाया है कि बाघिन गांव से दूर जंगल में चली गई है।
विज्ञापन


डीडी ने खुद संभाली कांबिंग की कमान
दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी महावीर कौजलगि ने बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कांबिंग की कमान खुद संभाली है। वह चलतुआ में किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर रामबरन यादव, वन दरोगा सोबरनलाल, वन रक्षक रामफूल यादव, मोहनराम आदि वनकर्मियों की टीम के साथ बुधवार को पूरे दिन हाथियों के साथ अभियान की निगरानी में लगे रहे। बावजूद इसके बाघिन की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। डीडी वनकर्मियों के साथ धान और गन्ने खेतों में बाघिन के पगचिन्ह बारीकी से तलाशते रहे, लेकिन उनके हाथ खाली रहे। डीडी ने बताया कि संभवत: बाघिन जंगल के अंदर चली गई है। फिर भी वनकर्मियों की टीम चौबीस घंटे बारी-बारी से बाघिन की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें