17 एलकेएच 3
सीएचसीकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय घेरा
डॉ. रामू के तबादले पर लामबंद हुए कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सीएचसी अधीक्षक नकहा डॉ. रामू का तबादला होने के विरोध में सीएचसी स्टाफ सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। तबादला रुकवाने के लिए लामबंद हुए सीएचसी कर्मचारियों और आशा वर्करों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डॉ. रामू का तबादला न रोके जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए डीएम को भी ज्ञापन सौंपा है।
सीएचओ डॉ. मनोज अग्रवाल द्वारा डॉ. रामू के तबादले का आदेश जारी किए जाने की सूचना मिलते ही सीएचसी कर्मियों के साथ क्षेत्र की आशा वर्कर आक्रोशित हो गए। सभी ने बुधवार को कार्यबहिष्कार की घोषणा करके सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएचसी नकहा कर्मियों के साथ तमाम आशा वर्करों ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर तबादला रोकने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सिर्फ आरोप लगा देने से अधीक्षक का तबादला करना गलत है। सीएचसी के वीके शुक्ला, अखिलेश सिंह, दिनेश कुमार, किसमता देवी, सुमन कुमारी, प्रीती देवी, रचना देवी, पुष्पा देवी, रामबेटी, सुमन कुमारी आदि आशा वर्कर मौजूद रही।
.......
डॉ. रामू का तबादला रूकवाने को लेकर सीएचसी नकहा के कुछ कर्मचारी और क्षेत्र की आशा वर्कर मांग कर रहे हैं। जिस पर विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ.मनोज अग्रवाल सीएमओ
...........
17 एलकेएच 8
डॉ. रामू का तबादला नहीं शोषण है
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ेके जिलाध्यक्ष डॉ.आरएस मधौरिया का कहना है सीएमओ साहब ने जो कार्रवाई की है वह उचित नहीं है। पहले इसकी जांच करानी चाहिए थी और फिर कार्रवाई। इस तरह एक तरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई नहीं डॉ. रामू का शोषण है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाकर उत्पीड़न के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी।