फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी की 17 सुपरवाइजर समेत 25 कर्मियों का बहराइच में तबादला, मिला एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोषण अभियान को लगेगा झटका, 70 फीसदी पद खाली
आंगनबाड़ी की 17 सुपरवाइजर समेत 25 कर्मियों का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी के लिए जनपद में तैनात 17 सुपरवाइजरों का तबादला बहराइच कर दिया गया है। इसके अलावा एक सीडीपीओ, तीन लिपिक, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मी और एक ड्राइवर का तबादला भी बहराइच किया गया है। जबकि बाहर से इस जनपद को एक भी कर्मचारी नहीं मिला है। इससे विभाग में स्वीकृत पदों के सापेक्ष 70 प्रतिशत कर्मियों की कमी हो गई है। अब पोषण अभियान के प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है।
कुपोषण को खत्म करने के लिए सबरी संकल्प योजना समेत पोषण माह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें पीएचसी और सीएचसी स्तर पर पोषण मेला लगाए जा रहे हैं। अब एकसाथ इतने कर्मचारियों के तबादले से योजनाओं को ग्रहण लगना तय माना जा रहा है। निदेशालय ने सुपरवाइजर सुनीता राठौर, बीना सक्सेना, जागृत सोनकर, दर्शना देवी, सरला देवी, शहाना बेगम, गीता रानी साहू, ज्ञान देवी, किरन मिश्रा, नागमणि, दयावती, लक्ष्मी देवी, फूलमती रावत, चमेली देवी, ावित्री देवी, कुसुमलता और बीना मिश्रा को बहराइच भेजा है। लिपिक वर्ग में मुनेश्वर दयाल, नितिन कुमार और सुरेश कश्यप, चतुर्थ श्रेणी में नवीन चंद्र, लालजी प्रसाद और ओमप्रकाश, सीडीपीओ शारदा देवी और डीपीओ के ड्राइवर जगदीश सिंह का तबादला बहराइच जनपद कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीपीओ का पद कई महीनों से रिक्त
कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है, लेकिन मुखिया की कई महीनों से तैनाती नहीं की जा सकी है। तत्कालीन डीपीओ अखिलेंद्र दुबे का तबादला होने के बाद से रमियाबेहड़ के सीडीपीओ एसपी यादव को डीपीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


पद स्वीकृत तैनाती रिक्त
डीपीओ 01 00 01
सीडीपीओ 16 09 06
सुपरवाइजर 116 27 89
प्रधान सहायक 10 09 01
कनिष्ठ सहायक 21 02 19
ड्राइवर 01 00 01

वर्जन......
काफी संख्या में कर्मचारियों के तबादले हो गए हैं, जिससे स्टाफ की भारी कमी हो गई है। इससे 3503 आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी में दिक्कत आ रही हैं और पोषण अभियान प्रभावित हुआ है।
- एसपी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें