फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी बिजली पोल से टकराई, एक छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
08 एलकेएच 10, 11, 12, 13, 14
विज्ञापन



बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे छात्र की हादसे में मौत
स्कूटी पर बैठे दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार के चलते स्कूटी बिजली के पोल से टकराई


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गोला हाईवे पर मंगलवार की दोपहर सामने से आ रही वैन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहे मोहल्ला काशीनगर निवासी विजय कुमार वर्मा के इकलौते पुत्र 17 वर्षीय सचिन वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। तीनों छात्र पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। स्कूटी चला रहा छात्र न तो हेलमेट लगाए था और न ड्राइविंग लाइसेंस था।
मोहल्ला काशीनगर निवासी विजय कुमार वर्मा का पुत्र सचिन वर्मा, मोहल्ला निर्मलनगर निवासी इश्तियाक खान का पुत्र शाह आलम और मोहल्ला बरखेरवा निवासी अवधेश शुक्ला का पुत्र आकाश शुक्ला इंटरमीडिएट के छात्र हैं। तीनों गोला रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज (हिंदी माध्यम) में पढ़ाई करते हैं। मंगलवार को करीब एक बजे छुट्टी होने पर तीनों छात्र स्कूटी से घर के लिए निकले थे। छात्रों के पास हेलमेट भी नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कूटी तेज रफ्तार में थी। कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर स्थित आरा मशीन के पास सामने से आ रही वैन को बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कॉलेज के शिक्षक और प्राचार्य मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीओ सिटी आरके वर्मा और शहर कोतवाल भी पहुंच गए। पुलिस तीनों छात्रों को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां डॉक्टर ने सचिन वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्र शाह आलम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सदर कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि छात्रों के पास हेलमेट भी नहीं था और न लाइसेंस था।
विज्ञापन




हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे अभिभावक और स्कूल प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। यातायात माह और या सड़क सुरक्षा पखवाड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अफसर स्कूलों में गोष्ठी और रैली के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी तो देते हैं, लेकिन इसका असर वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ता नहीं दिख रहा है। पुलिस की माने तो मंगलवार को हादसा ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार की वजह से हुआ। इन हादसों के पीछे अभिभावक और स्कूल प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विद्यार्थी बिना हेलमेट तेज रफ्तार आते-जाते दिखते हैं, जिन्हें थानों और चौकियों के पास से गुजरते किसी समय भी देखा जा सकता है। हेलमेट न होने और नाबालिग होने के बाद भी पुलिस उन्हें नहीं टोकती है। ऐसे दृश्य अक्सर खासतौर पर डीएम रोड, निघासन रोड और खीरी रोड पर दिखाई देते हैं। यहां स्कूटी पर चार-चार छात्रों को बैठाकर स्टंट करते और तेज रफ्तार से फर्राटा भरते विद्यार्थी देखे जा सकते हैं।
00000000000000000000
बेटे की मौत की खबर सुन गश खाकर गिरी मां
हादसे में सचिन के घायल होने की खबर पुलिस ने उसके घर वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो सचिन का शव देख चीख पुकार मच गई। पुत्र के मौत की खबर जब उसकी मां विनीता देवी को मिली तो वह गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन


00000000000000000000000
वर्जन...........
काफी दुखद घटना है। इस तरह के हादसों के लिए अभिभावक और स्कूल प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। हाल में ही स्कूलों को नोटिस भी दी गई थी, कि वह बिना डीएल और हेलमेट लगाकर वाहन लेकर आने वाले छात्रों को रोके। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें