फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफरजोन जंगलों में बाघों की गणना के लिए कैमरा लगाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
08एलकेएच501
विज्ञापन



बफरजोन में बाघों की गणना के लिए कैमरा लगाने का काम पूरा

भीरा और मैलानी रेंज में 23-23 जोड़ी कैमरे लगाए गए

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के जंगल में बाघों की गणना के लिए कैमरा लगाने का काम सोमवार शाम पूरा हो गया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से बफरजोन की भीरा और मैलानी रेंज की आठ बीटों में चिह्नित स्थलों पर 23-23 जोड़ी कैमरे लगाए गए है। ये केमरे करीब 45 दिनों तक लगे रहेंगे। इस दौरान इन रास्तों पर गुजरने वाले बाघों की तस्वीर कैमरे में कैद करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने मैलानी और भीरा रेंज के जंगल में पहुंचकर बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबधित रेंजों की खरेहटा, भरिगवां, जटपुरा, गदनियां, छैरासी, पल्हनापुर और हीरापुर बीटों का जायजा लिया। रेंजर और कर्मियों को कैमरों की निगरानी के निर्देश दिए। उप-निदेशक ने बताया कि भीरा और मैलानी रेंज में बाघों की गणना के लिए 23-23 जोड़े कैमरे लगवाए गए है। उन्होंने बताया कि बफरजोन के जंगलों में बाघों की गणना के लिए चिह्नित स्थलों पर लगे कैमरों से बाघों की मौजूदगी और उनके मूवमेंट की जानकरी मिलेगी। इस मौके पर रेंजर मैलानी डीएस यादव, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, हरीबाबू भारती, सुखपाल सिंह, राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें