फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की चली गईं जाने, दो घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को थाना फूलबहेड़ क्षेत्र के दउदापुर चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर दूसरा हादसा थाना नीमगांव क्षेत्र में ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद ओवरटेक कर रहे दूसरे ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
महेवागंज/बिजुआ। शुक्रवार को भीरा थाना क्षेत्र के गांव रैनागंज निवासी पूरन लाल का पुत्र अनिल(32) इसी थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुर निवासी पंचायत मित्र महेंद्र(35) के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। भीरा-पलिया राजमार्ग पर दाउदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक टकरा गई। टक्कर से बाइक पर बैठा अनिल गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसका साथी पंचायत मित्र महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर समीप ही पुलिया से टकराकर रुक गया। सूचना पर सुंदरवल चौकी प्रभारी सुनील सिंह और फूलबेहड़ थाने के एसआई चंद्र शेखर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। एसआई ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

सिंकदराबाद। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भूंसी भरकर लखीमपुर की ओर जा रहे थे। रोशननगर के ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया निकल गया, जो दूसरे ट्रैक्टर से टकरा गया। इससे दूसरा ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव लौका निवासी बोहरे उर्फ रामप्रताप(55) और राजेश(40) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंद्राबाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने बोहरे उर्फ रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


अनिल को खींच लाई मौत
भीरा हाईवे पर हुए हादसे में घायल मलंगपुर निवासी पंचायत मित्र महेंद्र की रैनागंज में ससुराल है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी अनीता को लेकर ससुराल आया था। महेंद्र ने शुक्रवार को लखीमपुर किसी काम से जाने की बात कहकर ससुर रामस्वरूप की बाइक ली। बताते है कि घर वालों ने अकेले न जाने की बात कही। इससे महेंद्र ने अनिल को साथ ले लिया। दोनों युवक दोपहर एक बजे घर से निकले थे। करीब ढाई बजे घर वालों को हादसे की सूचना मिली। मृतक अनिल की छह वर्ष पूर्व ग्रंट गांव से शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें