फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच ने जीता गोला फुटबाल कप

विज्ञापन
मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में हुए गोला कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बहराइच की टीम ने तलहा क्लब गोला को 4-2 से हराकर विजय हासिल की। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीम को कप और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में छह दिवसीय गोला कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरि और विशिष्ट अतिथि मधुसूदन गिरि ने कराया। फाइनल मैच बहराइच और तलहा क्लब गोला के बीच खेला गया। इसमें बहराइच ने तलहा क्लब को 4-2 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। अतिथियों ने विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार नकद धनराशि के साथ कप देकर पुरस्कृत किया। मैच में हाजी अकील खां रेफरी रहे। संचालन पंकज गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजेश्वर सिंह, रामरक्षपाल राजपूत, दीपक मिश्र, कमाल, राजेंद्र कुमार, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें