2018 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका की रैकिंग अच्छी हो, इसके लिए पालिका अधिकारी शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए जोर-शोर से लग गए हैं। दिन में ट्रैफिक होने के कारण सड़कों की सफाई में हो रहे व्यवधान को लेकर ईओ ने अब सड़कों की सफाई रात में भी कराने का निर्णय लिया है, जिसकी मंगलवार से शुरुआत भी कर दी गई।
केंद्र सरकार की ओर से कराए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष पालिका की रैकिंग बेहतर नहीं रही। वर्ष 2018 में होने वाले सर्वेक्षण में पालिका की रैकिंग बेहतर हो, इसके लिए ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह और हरवंश दीक्षित दिन-रात एक किए हुए हैं। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए छह जोन में बांटने के बाद अब रात में भी सफाई कराने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार की रात मेन रोड की सफाई की। इस दौरान प्रहलाद सिंह सहित कई पालिका कर्मी मौजूद रहे।
दिन में ट्रैफिक होने के कारण सड़कों की सफाई में व्यवधान होता है, इसलिए रात में भी सफाई कराने का निर्णय लिया है।, जिसका रोस्टर बनाया गया है।
अखिलेश त्रिपाठी, ईओ