फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सीख रहीं नेट और स्मार्टफोन चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/बांकेगंज।
डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की ओर कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। गूगल और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु महिलाओं को नेट और स्मार्टफोन चलाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के 82 राजस्व ग्रामों में चयनित 21 महिलाओं को परियोजना प्रबंधक सगीर अहमद और ब्लॉक कोआर्डिनेटर श्याम जी तिवारी, आशीष, संदीप, नितीश राठौर, वीरेंद्र और रंजीत ने प्रोजेक्टर के जरिए इंटरनेट साथी की तकनीकी जानकारी हासिल कराई। तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रशिक्षु महिलाओं को स्मार्टफोन, टैबलेट, इंटरनेट की बारीकियां समझाते हुए डिजिटल साक्षरता का पाठ पढ़ाया। साथ ही इंटरनेट संचालन के तौर तरीके विभिन्न वेबसाइट खोलने, डाटा अप और डाउनलोड करने की विधियों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, उद्योग और रोजगार हासिल करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक सगीर अहमद और ब्लॉक कोआर्डिनेटर नितीश राठौर ने बताया कि गूगल और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्वयं सहायता समूह के जरिए ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इंटरनेट साथी बनाया जा रहा है, यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाकर उन्हें दुनियावी ज्ञान हासिल कराएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इस प्रकार की कार्यशालाएं पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। इसमें बांकेगंज ब्लॉक को पहले चरण में लिया गया है। इस दौरान एपीओ अमर प्रसाद, राजीव कुमार, अरविंद सक्सेना सहित प्रशिक्षु महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें