फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल को प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
बेलरायां चीनी मिल को प्रदेश में पहला स्थान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
निघासन।
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल के जीएम और उपाध्यक्ष को दिल्ली में हाइएस्ट इन अदर रिकवरी एरिया पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सबसे अधिक गन्ने की पेराई कर चीनी मिल बेलरायां ने प्रदेश की सहकारिता चीनी मिलों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यूपी की 24 चीनी मिलों में बेलरायां चीनी मिल ने सत्र 2016-17 में 67 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर सारे रिकार्ड तोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली के वर्ड हेल्थ हैबीटेक सेंटर में देश की सभी चीनी मिलों के जीएम और उपाध्यक्षों को बुलाया गया था। इसमें यूपी के बेलरायां चीनी मिल जीएम लालता प्रसाद और चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह को बुलाया गया था। दोनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि पधारे केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री सीआर चौधरी ने पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नेपाल बार्डर पर स्थित इस चीनी मिल ने सबसे अधिक पेराई कर रिकार्ड बनाया है। उन्होंने इस वर्ष भी गन्ने की सबसे अधिक पेराई कराने को कहा। चीनी मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि पहली बार बेलरायां चीनी मिल ने यूपी में सबसे अधिक गन्ना पेरा है। पहला स्थान मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें