पुलिस लाइन ग्राउंड में हो रही तीन दिवसीय पंचम अंतरजनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। लखनऊ की महिला और पुरुष टीमों ने ओवरऑल चैंपियन रहकर दोनों शील्डों पर कब्जा किया। लखीमपुर खीरी की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का समापन डीएम आकाशदीप ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर किया।
शाम करीब छह बजे पुलिस लाइन मैदान पर पहुंचे डीएम आकाश दीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने विजेता बनी लखनऊ और उपविजेता रही लखीमपुर खीरी की महिला-पुरुष टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शाबासी दी। इस दौरान आरई फूलचंद, एसपी पीआरओ अशोक कुमार, सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।