फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के दीयों से जगमगाया मां वैष्णो दरबार

विज्ञापन
श्रद्धा के दीयों से जगमगाया मां वैष्णो दरबार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजाए गए मां वैष्णो दरबार में भक्तों ने श्रद्धा के दीपक जलाकर दरबार को जगमग कर दिया है। मंदिर परिसर में हजारों टिमटिमाते दीपकों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

पुरानी मिल कॉलोनी में 21वें दुर्गा पूजा समारोह के छठे दिन वैष्णो दरबार में भव्य दीपयज्ञ कराया गया। सांस्कृतिक मंच पर पं कृष्णानंद अवस्थी ने आयोजक अवधेश श्रीवास्तव, विजय शुक्ल रिंकू, शैलेंद्र सक्सेना आदि से मां के चित्र पर पूजन अर्चन कराकर दीप प्रज्जवलित कराया। गायत्री परिवार की महिला साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ दीपयज्ञ प्रारंभ कराया। भक्तों ने श्रद्धा के दीपक जलाने शुरू किए। धीरे-धीरे मां वैष्णों दरबार का परिसर दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा का दीया जलाने के बाद कृत्रिम ऊंची नीची पहाड़ियों, गुफा, झूले से होते हुए माता पिण्डी दर्शन, भैरों दर्शन कर गुफा में प्रवेश किया। इस मौके पर मुकेश राठी, अरुण श्रीवास्तव, बब्बू अवस्थी, सुनील वर्मा, राकेश अड़ाना, सोनू वर्मा, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

बच्चों को लुभाता है वैष्णो दरबार
गोला गोकर्णनाथ। नगर की चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में 20 वर्षों से शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो का दरबार सजाया जाता है, जिसका नगर वासियों का इंतजार रहता है। बड़ों के साथ दरबार बच्चों को भी काफी लुभाता है। बच्चे मां के दरबार में ऊंची नीची पहाड़ियों से होते हुए जहां मस्ती करते हैं वहीं मां की गुफा में जाकर मां वैष्णो के दर्शन कर पुण्य कमाते हैं। यह आयोजन धीरे धीरे लोगों नगरवासियों के लिए अगाध श्रद्धा का केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें