फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर शुरू किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर शुरू किया धरना प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। इससे पहले 14 से 16 सितंबर तक संगठन के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्करों ने लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया था, जहां एक कैबिनेट मंत्री ने मौखिक तौर पर नवरात्रि में खुशखबरी देने का आश्वासन दिया था। जिलाध्यक्ष शांति वर्मा ने कहा कि मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में आंगनबाड़ी वर्करों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि जब तक मानदेय बढ़ नहीं जाता, तब तक कोई वर्कर काम पर नहीं लौटेगा। उपाध्यक्ष रीता वर्मा ने कहा कि मौखिक आश्वासनों पर यकीन नहीं किया जा सकता, क्योंकि चुनाव के दौरान भी सरकार बनते ही मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया है। प्रदर्शन में कमलेश पांडेय, मीना राज, नीलम वर्मा, रेनू वर्मा, विनीता वाजपेयी, प्रेमलता शुक्ला, नीलम मिश्रा, अनीता, रामदेवी आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें