फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में हुए 30 हजार नए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों में अभियान के तहत 30 हजार बच्चों नए पंजीकरण कराए गए हैं। विभाग का दावा है कि इस सत्र में 50 हजार से अधिक नए पंजीकरण कराए जाएंगे।
एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरुआत हुई तो विभाग ने हर बच्चे को स्कूल तक भेजने के लिए अभियान चलाया। कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही नुक्कड़ नाटकों से अभिभावकों को प्रेरित किया गया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शहर के अलावा गांवों में पंजीकरण कराने के लिए बीईओ के माध्यम से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि 3106 परिषदीय स्कूलों में करीब साढ़े चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इस बार 50 हजार से ज्यादा नए पंजीकरण कराने के लक्ष्य है। बीएसए ने कहा कि एक महीने के अंदर 30 हजार नए पंजीकरण हो चुके हैं, जुलाई तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि बच्चों के नामांकन को बढ़ाने में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। इस काम में कुछ शिक्षकों के लापरवाही बरतने के मामले प्रकाश में आए हैं। शिक्षक स्तर से अगर किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। वेतन तक रोके जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें