फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आर्थिक रूप से कमजोर 30 बच्चों को मिले स्कूल बैग और डिजिटल स्लेट

Sun, 02 Aug 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संस्था के पदा​धिकारियों के साथ स्कूल बैग व डिजिटल स्लेट के साथ बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एनलाइटेनमेंट वेलफेयर फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर 30 बच्चों के लिए पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा पर पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

संस्था ने बच्चों को स्कूल बैग, डिजिटल स्लेट वितरित किए और अल्पाहार कराया। फाउंडेशन की संस्थापक गरिमा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।
विज्ञापन

गरिमा सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सौम्या त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, गगनदीप कौर, रोहन, सरताज और सर्वेश शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें