फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सेंटर इंचार्ज बागी दिन भर बंद रही तौल

Wed, 25 Mar 2015 06:33 PM IST
धौरहरा/शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया चीनी मिल के धौरहरा जोन के क्रय केंद्रों पर बुधवार को गन्ना तौल ठप रही। मिल प्रबंधन ने गन्ने की तौल और क्वालिटी पर सख्ती की तो सेंटर इंचार्ज (तौल लिपिक) एकजुट हो गए। 26 केंद्रों के इंचार्ज शारदानगर में एकत्र हो गए और बैठक करने लगे। दोपहर बाद करीब चार बजे मिल अधिकारियों के समझाने के बाद वे मान गए और तौल शुरू करने की बात कही, लेकिन अधिकतर सेंटरों से मजदूरों के चले जाने के कारण तौल नहीं हो सकी, जबकि कुछ केंद्रों पर आधे से एक घंटे तक तौल हो सकी। गन्ना तौल न होने से गन्ना भरे डनलप और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की सेंटरों पर लाइन लग गई। इससे किसान दिनभर परेशान रहे। अब वे बुधवार को रात भर और इंतजार करेंगे, तब शायद गुरुवार को उनका गन्ना तौला जा सकेगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक (गन्ना), गुलरिया चीनी मिल सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सेंटरों से गन्ना काफी खराब आ रहा था, जिस पर सख्ती की गई। मिल गेट पर खराब गन्ना निकाले जाने से तौल भी कम हो गई, जिसकी सेंटर इंचार्ज को भरपाई करनी पड़ती है। इससे धौरहरा जोन के तौल लिपिक परेशान हुए तो उन्होंने मिल प्रबंधन से अपनी बात रखी। सहमति बन गई है और सभी ने तौल शुरू कर दी है।
इन केंद्रों पर परेशान रहे किसान
मिल के धौरहरा जोन के सेंटर कफारा, भूलनपुर लौखनिया, जटपुरवा, दुलही, मल्लबेहड़, गुरगुट्टा, होलागढ़, लखनपुरवा, तेजनपुरवा सहित 26 गन्ना सेन्टर।
किसान बोले, प्रशासन की ढिलाई से झेलनी पड़ रही परेशानी
धौरहरा के गांव राजापुर रामचंद्र निवासी किसान जय प्रकाश और बाजार कफारा के हबीब खां, मौजीलाल यादव का कहना है कि उनका सट्टा जनवरी से बंद था अब पर्ची मिली तो गन्ना लेकर आए, लेकिन तौल बंद है, जिससे मंगलवार से ट्रॉली खड़ी है। प्रशासन के मिल अधिकारियों की मनमानी पर कार्रवाई न करने के कारण उन लोगों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं लौखनिया के किसान विनोद कुमार बताते हैं कि घटतौली के इस खेल में किसान पिस रहा है। वहीं गुरगुट्टा के किसान सुशील यादव और सीता राम भार्गव का कहना है कि उनकी ट्रॉली में भी घटतौली निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें