फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो मैपिंग में 2.58 लाख मतदाता, जारी होगा नोटिस

Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान करीब 17 प्रतिशत मतदाता शिफ्टेड व मृतक मिले हैं। करीब साढ़े आठ प्रतिशत यानी 2.58 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। अब प्रशासन इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर उसने वैध प्रमाण मांगेगा।
विज्ञापन

एसआईआर में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को वैध प्रमाणपत्र देना होगा, जिसमें निवास प्रमाणपत्र सहित 13 प्रकार के अभिलेख शामिल हैं। इसमें से कोई एक अभिलेख जाम दिखाना व लगाना होगा। जनपद में 28 लाख वोटरों का एसआईआर फाॅर्म भरवाने के लिए बड़े स्तर पर काम कराया गया। इसके लिए 2903 बीएलओ लगाए गए, जो सुबह से देर शाम तक काम में जुटे रहे। साथ ही सहयोगी कर्मचारियों को भी लगाया गया। अच्छा काम करने वाले कर्मचारी सम्मानित हुए और लापरवाहों पर कार्रवाई भी की गई। प्रशासन के प्रयासों से समयावधि में काम पूरा करा लिया गया।
एसआईआर में करीब 17 प्रतिशत यानी करीब साढ़े चार लाख मतदाता शिफ्टेड, मृतक या डुप्लीकेट पाए गए। इसके अलावा करीब साढ़े आठ प्रतिशत मतदाता नो मैपिंग के हैं। यानी वह मतदाता जो 2025 की मतदाता सूची में तो हैं लेकिन 2003 की मतदाता सूची की डिटेल नहीं दे सके। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे वैध प्रमाणपत्र मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें