संपूर्णानगर। जिले के कई थानों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को संपूर्णानगर पुलिस ने पकड़ा है। उसे न्यायालय भेजा गया है। उक्त अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मझगईं, धौरहरा में यूपी गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में दर्ज मुकदमे में काफी समय से अभियुक्त सलमान निवासी ग्राम ललमुन्ना मजरा रसूलपुर थाना खमरिया की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी में मुखबिर की सूचना पर संपूर्णानगर क्षेत्र के इब्राहिमपुर गदनियां तिराहे से अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उसको थाने लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त अभियुक्त सलमान पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। संवाद