फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में गाय जाने को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। गांव धर्मपुर में गाय खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर के रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके खेत में चारा खड़ा है। 25 अगस्त को गांव के रिंकू रामपाल व अजय, पूजा, कुसुमा की गाय और बछिया पीड़ित के खेत में नुकसान कर रही थी। विरोध करने पर सभी नाराज हो गए और लाठी डंडा लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर पीड़ित की बेटी ज्योति, साधना, गौरी और पत्नी नीरा बचाने पहुंचीं तो सभी लोगों ने पुत्रियों और पत्नी को भी मारा-पीटा।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की पूजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर पर थीं तभी गांव के गोलू, ज्योति, साधना और इटारा एक राय होकर आए और कहा कि तुम्हारे जानवर मेरे खेत में कैसे घुस पड़े। उसने कहा कि धोखे में चले गए होंगे, दोबारा नहीं जाएंगे। इसके बाद भी वे लोग लाठी-डंडों से उसको और जेठानी रूबी को गालियां देने लगे। सभी ने लाठी डंडों से उन्हें मारापीटा। इससे उन्हें और उनके पति को चोटें आईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें