फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विश्व रिकॉर्ड के लिए आयोजित काव्य कुंभ के 25 घंटे पूरे

विज्ञापन
काव्य कुंभ में काव्य पाठ करते कवि विशंभर शुक्ला-संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी की मोहम्मदी रोड स्थित रॉयल लान में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए प्रारंभ किए गए काव्य कुंभ के सफलतापूर्वक 25 घंटे पूर्ण हो चुके हैं। 25 सितंबर से इस काव्य कुंभ का शुभारंभ हुआ है, जो अनवरत 150 घंटे चलेगा।
विज्ञापन

नगर में 25 घंटे में छोटी काशी काव्य महाकुंभ में रात्रि और दूसरे दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र प्रदेशों के कवि और कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
लखीमपुर से डॉ. विशंभर दयाल शुक्ल, गेंदनलाल कनौजिया, शिप्रा खरे, श्रीकांत तिवारी कांत, रविसुत शुक्ल, सुधीर अवस्थी, मधुकर शैदाई, राममोहन गुप्ता, आलोक तिवारी, प्रमोद गुप्ता भोले, शशिकांत मिश्रा, मुनेंद्र मंजुल, तारिक इस्लाम कुकरावी, संगम गुप्ता, आरिफ कुकुरावी, जकी कुकरावी, हाशिम कुकरावी, शमशाद, जावेद आलम कुकरा, मुख्तार रायपुरी, शिवेंद्र मिश्रा, शिवम गिरि, कन्हैया सिंह रास, बदायूं से ओजस्वी जौहरी सरस, विवेक यादव, अमित वर्मा अंबर, आकाशवाणी की उद्घोषिका श्वेता शुक्ला, अचिन मासूम, शतबदन शंखधार, अमेठी से नकुल शर्मा उग्र, उत्तराखंड से सुमित जोशी, रायपुर मध्य प्रदेश से सुरेश जयसवाल, सुभाष यादव, वृंदावन राय, दिल्ली से अनुराधा पांडेय, साधना अग्रवाल खुर्जा, मुंबई से अंबिका झा ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन


द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ पाली में डॉ. आदर्श दीक्षित और डॉ. सौरभ दीक्षित, अमित गौतम, अरविंद गुप्ता राम, डॉ. नीलम पाठक, सीमा पाठक, डॉ. स्मिता तिवारी निर्णायक रहे। इन पालियों में श्रीकांत तिवारी कांत, एडवोकेट रमाकांत चौधरी, यतीश शुक्ला, तारिक इस्लाम और राममोहन गुप्ता लखीमपुर ने संचालन किया।
बता दें कि छोटी गोला गोकर्णनाथ के कपिलश फाउंडेशन बैनर तले एकत्र हुए नगर व जनपद के साहित्यकारों ने 2021 में 128 घंटे 28 मिनट का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उस विश्व रिकॉर्ड को अभी तक दुनिया के किसी भी देश में तोड़ा नहीं जा सका है। इसलिए साहित्यकारों ने मंथन करके यह तय किया था कि अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर पुनः विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसी अवधारणा के तहत नगर के राॅयल लाॅन में 150 घंटे ज्यादा अनवरत कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन विगत 25 सितंबर को प्रारंभ किया गया था जो कि सफलतापूर्वक जारी है।
25 घंटे इस कार्यक्रम को व्यतीत हो चुके हैं। देश के साहित्यकारों का मानना है कि यह नया कीर्तिमान स्थापित होकर रहेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व सपा विधायक विनय तिवारी, रामशरण, सुनील लाल, सपा जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीतेंद्र सिंह, अनुराग पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें