फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा ब रहे 25 पक्के निर्माण ढहाए

विज्ञापन
मेला मैदान मार्ग पर जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर बुधवार को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान तक सड़क किनारे बने कई पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 20 से 25 पक्के निर्माण हटाए गए, जबकि कुछ दुकानों के शटर तोड़कर हटाए गए निर्माणों को भी साफ किया गया। हालांकि, सड़क निर्माण तो हो चुका है, लेकिन अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हट सका है। इसीलिए यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी सड़क चौड़ीकरण के लिए पूरी आवश्यक जगह खाली नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर आंशिक निर्माण शेष हैं, जिन्हें अगले चरण में तोड़ा जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने फीता लगाकर पैमाइश की और यह स्पष्ट किया कि सड़क को कितनी चौड़ाई तक बढ़ाया जाना है।

मौके पर एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, अधिशासी अभियंता (सीडी-1) केके झा, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष निर्माण भी हटाकर कार्य को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन...
सड़क के दोनों तरफ पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हट सका है। दुकानदारों ने अपने अपने पक्के अतिक्रमण तोड़े हैं लेकिन उतना नहीं तोड़ा जितना पैमाईश में था, इसलिए जेसीबी से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


- अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें