फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सिकंद्राबाद रोड पर मूड़ा अस्सी गांव के पास अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब छह बजे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी 52 वर्षीय संजय कुमार बाजपेयी अपने पुत्र 22 वर्षीय रावेंद्र उर्फ छोटू के साथ बाइक से पुत्री की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सिकंद्राबाद रोड पर मूड़ा अस्सी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रावेंद्र को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद पिता संजय कुमार बाजपेयी को सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें