फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे गांव रेहरिया निवासी साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन

गांव रेहरिया निवासी अनिल कुमार (40) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी साइकिल से साहबगंज किसी काम से गया था। वापस आते समय गांव के समीप किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह छिटक कर दूर सड़क किनारे भरे पानी में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज उग्रसेन ने घायल को सरकारी जीप से सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को लखीमपुर भेजा है। मृतक के तीन भाई और तीन बहनें हैं। सभी विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें