फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में नहीं खुली बैंक चोरी तो नपेंगे नीमगांव इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरलेस पर कमांडर का फरमान, अलर्ट रहें सीओ-एसओ
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। एसपी पूनम ने रविवार को वायरलेस सेट पर समूह कॉल की और अपराधों की समीक्षा की। बैंक चोरी की घटना का खुलासा न होने पर प्रभारी निरीक्षक नीमगांव को अंतिम चेतावनी देते हुए दो दिन का समय दिया है। इसके अलावा कई अन्य प्रभारी निरीक्षकों को भी कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन

वायरलेस सेट पर समूह कॉल करते हुए एसपी पूनम ने कहा कि साल के अंतिम माह में अपराधों की समीक्षा होती है। थाना प्रभारी यह तय कर लें कि किसी भी दशा में लूट, चोरी, लूटपाट आदि घटनाएं न हो सकें। यदि ऐसी घटनाएं होती हैं तो इसके लिए प्रभारी निरीक्षक सीधे जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक पान सिंह को चेतावनी दी कि सिकंद्राबाद स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी की घटना हुए नौ दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक इसका खुलासा न हो पाना गंभीर है। उन्होंने खुलासे को लेकर प्रगति भी पूछी। साथ ही दो दिन का समय देते हुए अंतिम चेतावनी भी दी। बोली, अगर दो दिन में खुलासा नहीं हुआ तो प्रभारी निरीक्षक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कोतवाली सदर, गोला, मितौली को बाइक चोरी की घटनाओं पर फटकार लगाई। साथ ही इस पर अंकुश लगाने और चोरी गई बाइकें बरामद करने के कड़े निर्देश दिए। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में हुए विदेशी हत्याकांड का खुलासा न होने पर प्रभारी निरीक्षक ओपी रजक से कड़ी नाराजगी जताई और आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा करने के निर्देश दिए। थाना खीरी प्रभारी विपिन कुमार सिंह को नकबजनी की घटना का खुलासा न होने पर भी कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें