फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के भरण पोषण के मामलों में जल्द होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माता-पिता के भरण पोषण के मामलों में जल्द होगी सुनवाई

लखीमपुर खीरी। माता-पिता को घर से बेदखल करने वाले अब कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेंगे, क्योंकि शासन ने सभी तहसीलों में सुलह अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इससे उत्तर प्रदेश माता-पिता, वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली 2014 के तहत दायर होने वाले मुकदमों की सुनवाई में तेजी आएगी।
सरकार ने वृद्ध लोगों की सुरक्षा एवं सेवा करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नियमावली लागू की है, जिसका अनुपालन कराने के लिए समाज कल्याण विभाग के निदेशक जगदीश प्रसाद ने सुलह अधिकारियों की तैनाती की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि यह सुलह अधिकारी निराश्रित वृद्धों के मामलों की सुनवाई करके दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर समझौता कराएंगे। संबंधित तहसीलों के एसडीएम कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। लखीमपुर तहसील में आनंद किशोर सोनी, गोला में जयशंकर वर्मा, मोहम्मदी में सत्यप्रकाश शुक्ला, मितौली में सरोज अवस्थी, निघासन में शशिकांत चतुर्वेदी, पलिया में राजीव शुक्ला, धौरहरा में रामकिशोर मिश्रा की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में बैठक आज
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माता-पिता, वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली 2014 के तहत सुलह अधिकारियों और एसडीएम की बैठक मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में शाम छह बजे से कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें