फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में रविवार की सुबह बेहजम रोड पर सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा एक युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गांव सोनहा निवासी बलराम मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र 19 वर्षीय अमित कुमार मिश्रा लखीमपुर शहर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की सुबह वह शहर कोतवाली के गांव विष्णुपुर निवासी अपने चचेरे भाई सर्वेश के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे लघुशंका लगने पर सर्वेश ने बाइक गांव गूमचीनी के पास खड़ी कर दी और बाइक की स्टेयरिंग में हेलमेट टांग कर लघुशंका करने चला गया, जबकि अमित कुमार मिश्रा बाइक के पास पीछे की ओर खड़ा था। इसी बीच लखीमपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने साइड में आकर अमित कुमार मिश्रा को टक्कर मार दी, जिससे अमित घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश के साथ घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव महेवा निवासी रामासरे का पुत्र 23 वर्षीय सोनेलाल शनिवार की शाम सीमेंट की बोरी साइकिल पर लादकर घर जा रहा था। भीरा हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें