फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर नेपाल में नर्सों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

17एलकेएच402

ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर
नेपाल में नर्सों की हड़ताल
सेती अंचल अस्पताल में मरीजों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
धनगढ़ी-नेपाल।
धनगढ़ी के सेती अंचल अस्पताल में बुधवार से एएनएम (नर्सों) ने मांगों को लेकर हड़ताल कर दी, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। भर्ती मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैलाली जिले के धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल में तैनात एएनएम-नर्सों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार सुबह से अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। कैलाली जिले के नर्स संगठन की अध्यक्ष यशोदा ढकाल ने बताया कि वे लोग हमेशा मरीज की देखभाल के साथ छुट्टी के दिन भी ड्यूटी करती हैं। कहा कि कभी-कभी नर्से चौबीस घंटे ड्यूटी करती हैं, इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं नर्सों के हड़ताल करने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और गर्भवती महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के डॉ. साजन केसी ने बताया कि नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से समस्या बढ़ गई है, इनकी शीघ्र हड़ताल खत्म न होने से समस्या विकराल रूप ले लेगी। मालूम हो सेती अस्पताल में कैलाली जिले सहित कंचनपुर, डोटी, बैतडी, धारचुला, अछाम, बाजुरा, बझांग जिलों के मरीज आते हैं। 400 बेड के इस अस्पताल में एक आईसीयू भी संचालित होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें