फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बस मालिकों का ऐलान, 20 को होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
17 एलकेएच 3
विज्ञापन


अनुबंधित बस मालिकों का
20 को चक्का जाम का ऐलान
डग्गामार बसों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित हैं बस मालिक
एआरएम से वार्ता कर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिले से लखनऊ के लिए चल रहीं डग्गामार बसों पर रोक लगाने की मांग को लेकर लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने बुधवार को एआरएम से वार्ता की। बस मालिकों ने इन पर रोक न लगाए जाने पर 20 को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
डग्गामार बसों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनुबंधित बस मालिकों ने बुधवार को एआरएम राकेश कुुमार श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में करीब एक घंटे वार्ता की। बस मालिकों ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली के लिए चल रहीं डग्गामार बसों का परमिट पार्टी बेस का है, लेकिन ये बसें स्टेशन के सामने ओवर ब्रिज सहित संकटा देवी, राजापुर और एलआरपी चौकी के सामने से सवारियां बैठा रहीं हैं। वह भी काफी कम किराए पर, जिससे यात्री रोडवेज बसों से यात्रा करने से कतराते हैं। बस मालिक प्रेम बाजपेई का कहना है कि सवारियां न मिलने से बसों की आय प्रभावित होती है और 80 प्रतिशत से कम आने पर निगम कटौती भी करता है। बस मालिक प्रेम बाजपेई, श्रवण गुप्ता, प्रखर जायसवाल, राकेश शर्मा, मनीष अवस्थी, विजय मिश्रा, मयंक बाथम, बैजनाथ श्रीवास्तव, शादाब आदि ने डग्गामार बसों पर अंकुश न लगाए जाने पर बीस जनवरी से हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस मालिकों से वार्ता हुई है। उनकी जो भी समस्या है उससे डीएम साहब को अवगत कराएंगे। बस मालिकों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान हो जाता है तो वह बीस जनवरी को सामूहिक अवकाश नहीं करेंगे।
आरके श्रीवास्तव, एआरएम गोलरा व लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें