फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क पहुंचे 39 प्रमोटिव एसडीएम

विज्ञापन
दुधवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन एकेडमी अलीगंज लखनऊ की ओर से प्रमोटिव 39 एसडीएम की टीम बस से शनिवार की शाम दुधवा पहुंची। रविवार को सभी ने जंगल का भ्रमण किया। टीम की वापसी सोमवार को होगी।
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र के दिसंबर लास्ट से बराबर दुधवा में वीआईपी और वीवीआईपी पर्यटकों का आना जाना लगा है। नायब से तहसीलदार बने और तहसीलदार से एसडीएम तक की पोस्ट पर पहुंचे 39 एसडीएम की एक टीम शनिवार की देर शाम दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन परिसर पहुंची। टीम के सदस्यों के रहने और खाने की पार्क प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था करा रखी थी। बताया जाता है कि प्रमोटिव सभी एसडीएम की पिछले चालीस दिनों से ट्रेनिंग चल रही थी, जिसके तहत उन्हें उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन एकेडमी लखनऊ द्वारा दुधवा भेजा गया। रविवार को टीम के सदस्यों से मिलने एसडीएम इन्द्राकांत द्विवेदी और सीओ प्रदीप कुमार यादव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें