फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के घोटालेबाजों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति की बैठक में पिछले साल हुए धान खरीद घोटाले के जिम्मेदार अफसरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान अब तक न किए जाने की निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक अजय शुक्ल ने की।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक और यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पिछले सीजन में फर्जी अभिलेखों के आधार पर आढ़तियों से धान खरीदा गया था। इसका प्रमाण यह है कि तीन माह की खरीद सीजन में सरकारी एजेंसियों ने महज 31906.60 मीट्रिक टन धान खरीदा, जबकि आढ़तियों के माध्यम से 976882.82 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस तरह अंतिम पांच दिनों में 71450.34 मीट्रिक टन धान खरीदा गया जो भ्रष्टाचार का पुख्ता सबूत है। बैठक में प्रभावी कार्रवाई न किए जाने की दशा में व्यापक जनांदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में नरेंद्र कुमार वर्मा, गोपालजी कश्यप, अंजना पांडेय, ब्रह्म प्रकाश सिंह, राम सनेही गिरि, अफसर अली, आशा रस्तोगी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें