फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की मांग को लेकर दिया धरना, किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर बाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया और मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर यदि अवकाश घोषित नहीं किया गया तो जल्द ही इसके लिए प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

महादलित संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव चंदन लाल वाल्मीकि के नेतृत्व में एकत्रित हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क में धरना दिया और मुख्यमंत्री सद्बुद्धि के लिए हवन किया। चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा कि इससे पहले मायावती ने अपनी सरकार में अवकाश रद्द कर दिया था, जिसे अखिलेश यादव ने बहाल किया था, इस बार फिर से योगी सरकार ने अवकाश रद्द करके बाल्मीकि समाज के साथ अन्याय किया है, जो योगी सरकार की दीवालिया मानसिकता को दर्शाता है। संचालन कर रहे श्याम किशोर बेचैन ने कहा कि यदि अवकाश घोषित न हुआ तो प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसी के साथ अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस दौरान दीपक वाल्मीकि, तुलसी राम, सुरजन लाल, श्रीपाल, राम बाबू, राजू मुनेंद्र कुमार, दिनेश, अर्जुन, अनिल, रमेश, मिथलेश, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
मांग
1. वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए,
2.संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए,
3.वाल्मीकि समाज को शिक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं,
4. ठेका प्रथा बंद किया जाए।
5. सफाई कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति की जाए,
...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें