फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीडीसी महासंघ ने फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फूलबेहड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आठ जून को ब्लाक प्रमुख असिता यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित शपथपत्र एडीएम को सौंपा था। नौ दिन बीत जाने के बाद भी अविश्वास प्रस्ताव को सिद्ध करने के लिए कोई तिथि नियत नहीं की गई है। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों में रोष है। शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नसीरुद्दीन मौजी भवन में बैठक कर इस पर चिंता जताई।
विज्ञापन

बैठक के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य शनिवार को फिर डीएम के सामने पेश हुए और अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि निर्धारित करने को डीएम से आग्रह किया। इस मौके पर 70 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की तिथि नियत करने की मांग की। यह भी चेतावनी दी कि अब तिथि नियत करने में विलंब किया गया तो बीडीसी महासंघ और बीडीसी सदस्य धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। डीएम से मिलन वाले लोगों में बीडीसी महासंघ फूलबेहड़ के अध्यक्ष राम निवास, रमेश चंद्र, रमाकांत, नबी अहमद, अमरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संगठनमंत्री निर्मल कुमार, हरेंद्र सिंह, रियाज अली, पप्पू राम, वरुण कुमार, राम सेवक, हरिओम मिश्र, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें