फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे दिन 211 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 11:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मंगलवार को 211 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने नामांकन प्राप्त किए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। बता दें कि पहले चरण में चार ब्लाकों मोहम्मदी, पसगवां, बेहजम और मितौली की कुल 19 पदों पर आगामी नौ अक्तूबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य पद पर कुल 367 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में नवाब कल्बे हसन की बहू समर फातिमा, बेहजम ब्लाक प्रमुख नीरू सिंह की ननद बीना सिंह, दीपक वाजपेयी, सुरेंद्र भार्गव, इंडियन रूलर चिकित्सा मित्र सोसायटी के संस्थापक ओमदीन आदि तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। सोमवार की तरह मंगलवार को भी प्रत्याशियों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए।

दूसरे दिन भी रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल तक बेरीकेडिंग कर सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर आने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
मोहम्मदी....
कुंभी पंचम...................10
मोहम्मदी प्रथम..............11
मोहम्मदी द्वितीय............10
मोहम्मदी तृतीय..............09
मोहम्मदी चतुर्थ..............09

पसगवां.......
पसगवां प्रथम................13
पसगवां द्वितीय...............11
पसगवां तृतीय................07
पसगवां चतुर्थ................19
पसगवंा पंचम................18
पसगवां षष्टम................ 04

मितौली........
मितौली प्रथम................05
मितौली द्वितीय...............11
मितौली तृतीय.................12
मितौली चतुर्थ.................11
मितौली पंचम.................10

बेहजम.....
बेहजम प्रथम..................06
बेहजम द्वितीय.................14
बेहजम तृतीय..................10
बेहजम चतुर्थ..................11

योग.............................211

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक                दाखिल नामांकन
बेहजम.......................349
मितौली.....................404
मोहम्मदी...................419
पसगवां.....................661

योग.........................1833

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें