फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में 

Mon, 09 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए एकल नामांकन आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है, जबकि कार्यकारिणी के विभिन्न 12 पदों के लिए 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही सही तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 23 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमोहन वर्मा और अनुराग तिवारी आमने सामने हैं, तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र शुक्ल और अनिल सक्सेना भी दावेदार हैं। महामंत्री पद के लिए हेमंत गुप्ता, सत्येंद्र बाजपेई, महेंद्र तिवारी और रामाधार राही ने अपना नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री के लिए संजय अवस्थी, सचिन जायसवाल, जाहिद अली, प्रेमशंकर राज और संजीव कुमार मिश्र ने अपना नामांकन दाखिल किया है। गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ वर्ग के लिए जमीरूल हसन, प्रदीप कुमार मिश्र, सरोज अवस्थी, सतीश वर्मा चुनाव मैदान में हैं तो कनिष्ठ वर्ग के लिए मुबशिर खां, सरोज वर्मा, विनय पांड़ेय और विष्णु गोपाल सक्सेना ने अपना नामांकन दाखिल किया है।  जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश श्रीवास्तव का एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें