फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सामूहिक विवाह समारोह में 206 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Fri, 21 Nov 2025 08:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को मोहम्मदी और गोला में 206 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मोहम्मदी के साहबगंज रेहरिया के फुलकारी गेस्ट हाउस में मोहम्मदी, पसगवां, बरबर के 108 जोड़ों का विवाह हुआ, जबकि गोला के बसलीपुर ग्रन्ट के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्टस स्टेडियम में गोला, बिजुआ, भीरा के 98 जोड़ों एक-दूजे के हुए।

मोहम्मदी में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख महेंद्र बाजपेई, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, बीडीओ अश्विनी सिंह, मोहित कौशिक के साथ वर-वधुओं को उपहार-शगुन किट और आशीर्वाद दिया। नए दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। जोड़ों को प्रमाण पत्र के साथ शासन की ओर से दी जाने वाली जरूरी सामग्री दी। वहीं गोला में विधायक अमन गिरी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास तेजस्वी मिश्र बीडीओ कुंभी और बांकेगंज की मौजूदगी में सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

मेकअप और मेंहदी की रही व्यवस्था

विज्ञापन

सामूहिक विवाह में वधुओं का मेकअप और मेंहदी की व्यवस्था रही। विवाह मंडप में प्रवेश से पहले ही मेकअप आर्टिस्टों की टीम ने सभी वधुओं का शृंगार कर उन्हें पूर्ण रूप से तैयार किया। मेहंदी भी लगाई।

वर-वधू को दिए उपहार
सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू को घरेलू और व्यक्तिगत सामान दिया गया। कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, डिनर सेट, कुकर, कढ़ाही, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूलकेज, आयरन प्रेस, बेडरूम और आराम के लिए डबल बेड चादर पिलो कवर, सिंगल बेड के लिए कम्बल, गद्दा, तकिया, सौंदर्य और शृंगार के लिए लाल कांच की चूड़िया, कंगन आदि उपहार दिए। शादी के बाद 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें