फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शिक्षिका पर कक्षा दो के छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, पीड़ित के पिता ने थाने में दी तहरीर

Fri, 21 Nov 2025 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के गांव जड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका पर कक्षा के दो छात्र ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। छात्र के पिता ने शिक्षिका के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
छात्र के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ दी तहरीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ब्लॉक कुंभी के गांव जड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका पर कक्षा दो के छात्र को थप्पड़ों से पीटने का आरोप लगा है। एक दिन पहले हुई इस घटना में पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस स्कूल में जांच करने पहुंची। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षिका पर कक्षा दो के छात्र कार्तिकेय गौतम (सात वर्ष) को थप्पड़ मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि  जब अन्य स्टाफ द्वारा शिक्षिका को ऐसा करने से मना किया गया, तो उनसे भी गाली गलौज कर कार्रवाई करने की धमकी दी।

छात्र कार्तिकेय गौतम के पिता जसपाल गौतम ने आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध हैदराबाद थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शुक्रवार को स्कूल में जांच करने के लिए हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील कुमार मलिक के साथ प्रधान प्रतिनिधि आशीष मिश्रा भी पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें