फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र सार्थक ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार दोपहर 12वीं का परीक्षापरिणाम घोषित कर दिया। इसमें ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र सार्थक महाजन ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर किया। वहीं ग्रीन फील्ड एकेडमी की छात्रा इशिका पटेल एवं चिल्ड्रंस एकेडमी के छात्र अंश टंडन 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा विदुषी राय 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने गुरुवार को अचानक 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट जानने के लिए उत्सुक छात्र-छात्राएं स्कूल एवं साइबर कैफे की ओर दौड़ पड़े। वहीं स्कूलों में भी टॉप टेन विद्यार्थियों के नाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। साल भर की मेहनत का नतीजा जानने के बाद कुछ छात्र जहां प्रसन्न दिखे तो वहीं कुछ मनमाफिक नंबर न मिलने पर निराश भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें