सीतापुर- मैलानी के बीच पांच स्टेशन और नौ हाल्ट बनेंगे
लखीमपुर खीरी। सीतापुर मैलानी रेल प्रखंड पर मार्च-2019 में ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था ने कार्य को गति पकड़ा दी है। रूट के स्टेशन और हाल्ट को बनाने का काम भी तेज हो गया है। सीतापुर मैलानी रूट पर पांच स्टेशन और नौ हाल्ट बनेंगे। इससे यात्रियों को छोटी लाइन की तरह की यात्रा की सुविधा मिलती रही।
कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि रूट पर पड़ने वाले स्टेशन और हाल्ट का निर्माण भी शुरू हो गया है। इससे मार्च तक इनका निर्माण पूरा हो जाए। अधिकारियों का कहना है कि रूट पर पांच स्टेशन और नौ हाल्ट बनने हैं। हालांकि अभी एक दो हाल्ट को स्टेशन बनाने का प्रयास जारी है, लेकिन अभी तक इस बाबत कोई आदेश नहीं मिला है। बता दें कि रेलवे ने खीरी सहित नौ अन्य स्टेशनों को समाप्त कर हाल्ट और पांच स्टेशन बनाना प्रस्तावित किया है। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि मीटरगेज के समय जो हाल्ट थी उन्हें बरकार रखा गया है और देवकली, रजांगज, खीरी, झरेखापुर, ओयल आदि को भी हाल्ट कर दिया गया है।
बनने वाले नौ हाल्ट
सीतापुर मैलानी के मध्य नौ हाल्ट रहेंगे जिसमें भुर्जिया बड़ागांव, झरेखापुर, ओयल, कादीपुरसानी, खीरी, देवकली,रजागंज, भल्लिया बुजुर्ग शामिल हैं।
पांच स्टेशन: सीतापुर मैलानी रेलप्रखंड पर पांच स्टेशन बनेगें, जिसमें हरगांव, लखीमपुर, गोला सहित फरधान एवं बांकेगंज।
वर्जन
ऐशबाग- मैलानी रूट पर स्टेशनों की संख्या कम रहेगी। इसलिए कुछ स्टेशनों को हाल्ट में तब्दील कर दिया गया है।
- आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ